Wednesday, January 30, 2019

सेना ने यामी को किया सम्‍मान‍ित, कमाई के मामले में मणिकर्णिका से बराबरी पर URI

Yami Gautam felicitated by BSF officers विक्की कौशल, यामी गौतम और मोहित रैना की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को फैंस ने जबरदस्‍त र‍िस्‍पांस द‍िया है. हाल ही में फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीन‍िंग में रक्षामंत्री सीता रमण पहुंचीं थीं. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने इसे टैक्‍स फ्री कर द‍िया है. इस बीच खबर है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिल्म उरी में यामी गौतम की प्रस्तुति के लिए उन्हें अमृतसर में एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. उधर, तीसरे हफ्ते में मंगलवार को फिल्म ने शानदार कमाई की.

फिल्‍म एक्‍ट्रेस यामी गौतम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने अमृतसर पहुंची थीं. सम्मान पर उन्होंने कहा, "बीएसएफ सबसे पहली पंक्ति है, जो दुश्मनों से हमारे देश की रक्षा करता है. मुझे इन्होंने सम्मान दिया, मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. जिन लोगों ने देश के लिए काम किया है, हमने उनसे भी मुलाकात की. उन्होंने भी हमारे काम की सराहना की." यामी ने कहा, "फिल्म के कलाकारों ने विशेष रूप से हमारे देश की सेवा करने वाले जवानों से मुलाकात की, जिन्होंने हम पर बहुत प्रशंसा और प्यार बरसाया है. वे सशस्त्र बल के उन लोगों से मिलकर बहुत खुश हुए हैं, जो हमारे समाज अविश्वसनीय भूमिका निभाते हैं."

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कायम है उरी का दबदबा

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तीसरे हफ्ते की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.40 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 9.20 करोड़, सोमवार 3.40 करोड़ और मंगलवार को 3.32 करोड़ की कमाई की. मंगलवार को मणिकर्णिका की कमाई (4.75 करोड़) कुछ ही ज्यादा है. उरी भारतीय बाजार में अब तक कुल 164.10 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्‍म की शानदार कमाई को देखते हुए उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म जल्‍द 200 करोड़ की कमाई का नया र‍िकॉर्ड बना सकती है.

क्‍या है फिल्‍म की कहानी

फिल्‍म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक सच्ची घटना पर आधारित है. 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. हमले के एक हफ्ते बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की. आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स तबाह किए. भारतीस सेना के ऑपरेशन पर बनी फिल्‍म का निर्देशन आद‍ित्‍य धर ने किया है.

हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो बिग बॉस 12 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल रहे टीवी सेलिब्रिटी करणवीर बोहरा को रूस में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनके पासपोर्ट के डैमेज होने के बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसने पूछताछ की. करणवीर एक फिल्म फेस्ट‍िवल में शामिल होने यहां आए थे.

करणवीर ने बताया, रूस की राजधानी में भारतीय दूतावास उनकी मदद कर रहा है. जल्द ही मामला सॉल्व हो जाएगा. इस बारे में करणवीर ने ट्वीट कर लिखा, "मॉस्को के एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा डैमेज हो गया है. वे मुझे वापस भारत भेजने की सोच रहे हैं. आपको वीजा जारी करने से पहले मुझसे कहना था. बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं."

इंडियन एम्बेसी ने मामले की जानकारी होने पर मेरे ट्वीट को रीट्वीट किया है. हैंडल पर लिखा- "एम्बेसी के अधिकारी इस मामले को लेकर रशियन अथोरिटी के संपर्क में हैं." सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि करणवीर के पासपोर्ट को इंडियन एयरपोर्ट पर नुकसान नहीं पहुंचा. करणवीर के मॉस्को पहुंचने के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया.

सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारी और दूसरे लोग कोशिश कर रहे हैं कि करणवीर रूस में दाखिल हों और उस इवेंट में शामिल हो सकें, जिसके लिए वे वहां गए हैं. करणवीर ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मदद के लिए शुक्रि‍या कहा है.

बता दें कि करणवीर बोहरा पॉपुलर टीवी एक्टर हैं. वे कसौटी जिंदगी की, कुबूल है, दिल से दी दुआ... जैसे सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं. बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के तौर पर जोर आजमाने के बाद वे खासे चर्चा में आ गए. वे अंतिम दिन तक इस मुकाबले में बने रहे थे. करणवीर के परिवार ने रियलिटी शो में उनका खासा सपोर्ट किया. दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने बिग बॉस के सीजन 12 का खिताब जीता था.

Tuesday, January 22, 2019

पेस-स्टोसुर की जोड़ी हारी, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

मेलबर्न. लिएंडर पेस और उनकी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार समांथा स्टोसुर ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए। उन्हें कनाडा मूल के कोलंबियाई खिलाड़ी रॉबर्ट फराह और जर्मनी की एना-लेना ग्रोनफेल्ड की जोड़ी ने 4-6, 6-4, 10-8 से हराया। पेस की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। मेन्स डबल्स में पेस और मैक्सिको के मिगुएल एंजल रेयस-वरेला की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो चुकी है।

पेस मिक्स्ड और मेन्स डबल्स में उतरे थे

इस टूर्नामेंट में भारत के लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण, रामकुमार रामनाथन, जीवन नेदुनचेझियान, प्रजनेश गुणेश्वरन, मान शाह, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी उतरे थे। नेदुनचेझियान और अमेरिका के निकोलस मुनरो की जोड़ी मेन्स डबल्स के पहले दौर में हार गई। मेन्स डबल्स में ही बोपन्ना और शरण की जोड़ी को स्पेन के गैर वरीय पाब्लो कारेनो बस्ता और गुलिरेमो गार्सिया लोपेज ने 6-1, 4-6,7-5 से शिकस्‍त दी।

बोपन्ना मिक्स्ड और मेन्स डबल्स के पहले ही दौर में हारे
मेन्स सिंगल्स में प्रजनेश क्वालिफायर से मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में तो सफल रहे, लेकिन वे पहले दौर में ही हार गए। रामकुमार रामनाथन, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। मान शाह जूनियर ब्वायज सिंगल्स के पहले दौर में हंगरी के पीटर मैक से 6-4, 0-6, 6-2 से हार चुके हैं। बोपन्ना और उनकी चीनी जोड़ीदार यांग झाओशुआन मिक्स्ड डबल्स में रॉबर्ट फराह और एना-लेना ग्रोनफेल्ड से हार चुके हैं।

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज का कहना है कि टीम उन पर पूरी तरह निर्भर नहीं है, लेकिन मेरी जिम्मेदारी है कि मैं बल्लेबाजी यूनिट को प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करूं। टी-20 टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मतभेदों को अलग रखते हुए मिताली ने कहा कि टीम बेहतर फॉर्म में है। हर खिलाड़ी अपने स्तर पर टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रही है। भारतीय महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। उसे वहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है।

टीम पूरी तरह संतुलित : मिताली

मिताली ने कहा, ‘हम सभी अच्छी फॉर्म में हैं। चाहे वह स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर या युवा जेमिमा रोड्रिग्स ही क्यों न हों, सभी रन बना रही हैं। दयालन हेमलता और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के रूप में हमें बहुत अच्छा मध्यक्रम मिला है। इसलिए कुल मिलाकर मुझे लगता है कि सभी ने किसी न किसी स्तर पर टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है।’

कठिन परिस्थितियों से निपटने में क्रिकेट मददगार रहा : मिताली

मिताली के मुताबिक, क्रिकेट ने उन्हें जीवन की विपरीत परिस्थितियों से निपटने में मदद की है। उन्होंने बताया कि पूर्व कोच रमेश पोवार और प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी से हुआ विवाद अब अतीत की बात है। उन्होंने कहा, जो हो गया सो हो गया। मैं उसे पीछे छोड़ आई हूं। क्रिकेट ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया है। फिर चाहे वह शतक बनाया हो या शून्य पर आउट हुए हों। आपको अगली पारी के लिए तैयार रहना है। आपको अगले दिन के लिए तैयार रहना है।

हमें हमारी जिम्मेदारी मालूम

उन्होंने कहा, ‘पेशेवर क्रिकेटर्स के तौर पर हर कोई समझता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस तरह का खेल खेलना है। हम सब यहां देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आए हैं। हम चाहते हैं कि टीम एक इकाई के तौर पर खेले और सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करे।’

呼吸机还是试剂盒?特朗普与多位州长再起争端

  美国总统唐纳德· 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性&肛交...