Wednesday, January 30, 2019

सेना ने यामी को किया सम्‍मान‍ित, कमाई के मामले में मणिकर्णिका से बराबरी पर URI

Yami Gautam felicitated by BSF officers विक्की कौशल, यामी गौतम और मोहित रैना की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को फैंस ने जबरदस्‍त र‍िस्‍पांस द‍िया है. हाल ही में फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीन‍िंग में रक्षामंत्री सीता रमण पहुंचीं थीं. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने इसे टैक्‍स फ्री कर द‍िया है. इस बीच खबर है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिल्म उरी में यामी गौतम की प्रस्तुति के लिए उन्हें अमृतसर में एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. उधर, तीसरे हफ्ते में मंगलवार को फिल्म ने शानदार कमाई की.

फिल्‍म एक्‍ट्रेस यामी गौतम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने अमृतसर पहुंची थीं. सम्मान पर उन्होंने कहा, "बीएसएफ सबसे पहली पंक्ति है, जो दुश्मनों से हमारे देश की रक्षा करता है. मुझे इन्होंने सम्मान दिया, मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. जिन लोगों ने देश के लिए काम किया है, हमने उनसे भी मुलाकात की. उन्होंने भी हमारे काम की सराहना की." यामी ने कहा, "फिल्म के कलाकारों ने विशेष रूप से हमारे देश की सेवा करने वाले जवानों से मुलाकात की, जिन्होंने हम पर बहुत प्रशंसा और प्यार बरसाया है. वे सशस्त्र बल के उन लोगों से मिलकर बहुत खुश हुए हैं, जो हमारे समाज अविश्वसनीय भूमिका निभाते हैं."

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कायम है उरी का दबदबा

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तीसरे हफ्ते की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.40 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 9.20 करोड़, सोमवार 3.40 करोड़ और मंगलवार को 3.32 करोड़ की कमाई की. मंगलवार को मणिकर्णिका की कमाई (4.75 करोड़) कुछ ही ज्यादा है. उरी भारतीय बाजार में अब तक कुल 164.10 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्‍म की शानदार कमाई को देखते हुए उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म जल्‍द 200 करोड़ की कमाई का नया र‍िकॉर्ड बना सकती है.

क्‍या है फिल्‍म की कहानी

फिल्‍म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक सच्ची घटना पर आधारित है. 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. हमले के एक हफ्ते बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की. आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स तबाह किए. भारतीस सेना के ऑपरेशन पर बनी फिल्‍म का निर्देशन आद‍ित्‍य धर ने किया है.

हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो बिग बॉस 12 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल रहे टीवी सेलिब्रिटी करणवीर बोहरा को रूस में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनके पासपोर्ट के डैमेज होने के बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसने पूछताछ की. करणवीर एक फिल्म फेस्ट‍िवल में शामिल होने यहां आए थे.

करणवीर ने बताया, रूस की राजधानी में भारतीय दूतावास उनकी मदद कर रहा है. जल्द ही मामला सॉल्व हो जाएगा. इस बारे में करणवीर ने ट्वीट कर लिखा, "मॉस्को के एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा डैमेज हो गया है. वे मुझे वापस भारत भेजने की सोच रहे हैं. आपको वीजा जारी करने से पहले मुझसे कहना था. बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं."

इंडियन एम्बेसी ने मामले की जानकारी होने पर मेरे ट्वीट को रीट्वीट किया है. हैंडल पर लिखा- "एम्बेसी के अधिकारी इस मामले को लेकर रशियन अथोरिटी के संपर्क में हैं." सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि करणवीर के पासपोर्ट को इंडियन एयरपोर्ट पर नुकसान नहीं पहुंचा. करणवीर के मॉस्को पहुंचने के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया.

सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारी और दूसरे लोग कोशिश कर रहे हैं कि करणवीर रूस में दाखिल हों और उस इवेंट में शामिल हो सकें, जिसके लिए वे वहां गए हैं. करणवीर ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मदद के लिए शुक्रि‍या कहा है.

बता दें कि करणवीर बोहरा पॉपुलर टीवी एक्टर हैं. वे कसौटी जिंदगी की, कुबूल है, दिल से दी दुआ... जैसे सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं. बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के तौर पर जोर आजमाने के बाद वे खासे चर्चा में आ गए. वे अंतिम दिन तक इस मुकाबले में बने रहे थे. करणवीर के परिवार ने रियलिटी शो में उनका खासा सपोर्ट किया. दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने बिग बॉस के सीजन 12 का खिताब जीता था.

Tuesday, January 22, 2019

पेस-स्टोसुर की जोड़ी हारी, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

मेलबर्न. लिएंडर पेस और उनकी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार समांथा स्टोसुर ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए। उन्हें कनाडा मूल के कोलंबियाई खिलाड़ी रॉबर्ट फराह और जर्मनी की एना-लेना ग्रोनफेल्ड की जोड़ी ने 4-6, 6-4, 10-8 से हराया। पेस की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। मेन्स डबल्स में पेस और मैक्सिको के मिगुएल एंजल रेयस-वरेला की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो चुकी है।

पेस मिक्स्ड और मेन्स डबल्स में उतरे थे

इस टूर्नामेंट में भारत के लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण, रामकुमार रामनाथन, जीवन नेदुनचेझियान, प्रजनेश गुणेश्वरन, मान शाह, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी उतरे थे। नेदुनचेझियान और अमेरिका के निकोलस मुनरो की जोड़ी मेन्स डबल्स के पहले दौर में हार गई। मेन्स डबल्स में ही बोपन्ना और शरण की जोड़ी को स्पेन के गैर वरीय पाब्लो कारेनो बस्ता और गुलिरेमो गार्सिया लोपेज ने 6-1, 4-6,7-5 से शिकस्‍त दी।

बोपन्ना मिक्स्ड और मेन्स डबल्स के पहले ही दौर में हारे
मेन्स सिंगल्स में प्रजनेश क्वालिफायर से मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में तो सफल रहे, लेकिन वे पहले दौर में ही हार गए। रामकुमार रामनाथन, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। मान शाह जूनियर ब्वायज सिंगल्स के पहले दौर में हंगरी के पीटर मैक से 6-4, 0-6, 6-2 से हार चुके हैं। बोपन्ना और उनकी चीनी जोड़ीदार यांग झाओशुआन मिक्स्ड डबल्स में रॉबर्ट फराह और एना-लेना ग्रोनफेल्ड से हार चुके हैं।

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज का कहना है कि टीम उन पर पूरी तरह निर्भर नहीं है, लेकिन मेरी जिम्मेदारी है कि मैं बल्लेबाजी यूनिट को प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करूं। टी-20 टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मतभेदों को अलग रखते हुए मिताली ने कहा कि टीम बेहतर फॉर्म में है। हर खिलाड़ी अपने स्तर पर टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रही है। भारतीय महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। उसे वहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है।

टीम पूरी तरह संतुलित : मिताली

मिताली ने कहा, ‘हम सभी अच्छी फॉर्म में हैं। चाहे वह स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर या युवा जेमिमा रोड्रिग्स ही क्यों न हों, सभी रन बना रही हैं। दयालन हेमलता और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के रूप में हमें बहुत अच्छा मध्यक्रम मिला है। इसलिए कुल मिलाकर मुझे लगता है कि सभी ने किसी न किसी स्तर पर टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है।’

कठिन परिस्थितियों से निपटने में क्रिकेट मददगार रहा : मिताली

मिताली के मुताबिक, क्रिकेट ने उन्हें जीवन की विपरीत परिस्थितियों से निपटने में मदद की है। उन्होंने बताया कि पूर्व कोच रमेश पोवार और प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी से हुआ विवाद अब अतीत की बात है। उन्होंने कहा, जो हो गया सो हो गया। मैं उसे पीछे छोड़ आई हूं। क्रिकेट ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया है। फिर चाहे वह शतक बनाया हो या शून्य पर आउट हुए हों। आपको अगली पारी के लिए तैयार रहना है। आपको अगले दिन के लिए तैयार रहना है।

हमें हमारी जिम्मेदारी मालूम

उन्होंने कहा, ‘पेशेवर क्रिकेटर्स के तौर पर हर कोई समझता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस तरह का खेल खेलना है। हम सब यहां देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आए हैं। हम चाहते हैं कि टीम एक इकाई के तौर पर खेले और सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करे।’

Friday, December 7, 2018

ज्वाला गुट्टा का नाम वोटर लिस्ट से गायब, EC पर बरसे केजरीवाल

राजस्थान और तेलंगाना में आज मतदान हो रहा है. आम आदमी से लेकर बड़े स्टार तक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंच रहे हैं. लेकिन देश की बड़ी बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा आज मतदान नहीं कर पाईं. ज्वाला ने ट्वीट कर इस बात की शिकायत भी की.

ज्वाला गुट्टा ने पहले ट्वीट किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, जिससे वह हैरान हैं. इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि चुनाव किस तरह सही हो सकता है जब मेरा नाम ही वोटिंग लिस्ट से गायब है.

ज्वाला गुट्टा की इस शिकायत के बाद ट्विटर पर कई तरह की प्रक्रियाएं आ रही हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसा पूरे देश में किया जा रहा है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी भी अपने वोट डालने के हक के बारे में सवाल कर रही है.

बता दें कि राजस्थान और तेलंगाना में सुबह से ही मतदान जारी है. तेलंगाना में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. अभी तक कई बड़े स्टार मतदान कर चुके हैं. साउथ इंडस्ट्री के स्टार नागार्जुन, अर्जुन और चिंरजीवी ने सुबह-सुबह मतदान किया.

सुबह नौ बजे तक तेलंगाना में करीब 9 फीसदी तक मतदान हुआ है. तेलंगाना में कुल 119 सीटें हैं, जहां पर मतदान जारी है. तेलंगाना में कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक पिछले साल इस मैदान में एशेज के पहले मैच के लिए 55,000, उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए 32,255 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन मैदान में 47,441 दर्शक मौजूद थे.

गुरुवार को दर्शकों की यह संख्या चार साल पहले भारत के खिलाफ यहां खेले गए मैच के पहले दिन से भी कम थी. उस मैच में 25,619 दर्शक मैदान में मौजूद थे. उन्होंने एसईएन रेडियो से कहा, ‘इस में कोई शक नहीं कि दिन-रात्रि टेस्ट के प्रशंसक हमसे दूर हुए हैं. हम एडिलेड में फिर से दिन-रात्रि टेस्ट मैच की तरफ लौटना चाहेंगे.’

पुजारा ने दिखाया द्रविड़ वाला दम, हैरान कर देगा ये रिकॉर्ड

रॉबर्टस ने कहा उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के अगले दौरे पर दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए तैयार होगा. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा ही उम्मीद कर रहे. हम एक बार में एक कदम लेंगे. हम यह मानते हैं कि टेस्ट को लेकर उनका नजरिया अलग है. उम्मीद है कि प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर हम दिन-रात्रि टेस्ट में खेल सकते है.’

Thursday, December 6, 2018

क्या स्वीडन में मिलेगा यमन के 'जख़्म' के लिए मरहम?

यमन में क़रीब चार साल से गृहयुद्ध जारी है. इस दौरान हर दिन कई जख़्म झेल चुका ये देश तबाही के मुहाने पर पहुंच गया है और हालिया वक़्त में दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है. संघर्ष के दौरान हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग भूख से मरने की कगार पर पहुंच गए हैं.

इस संघर्ष को ख़त्म करने के मक़सद से स्वीडन में शांति वार्ता शुरू हुई है. संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने शांति वार्ता को अहम मील का पत्थर बताया है.

ग्रिफ़िथ्स का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बंदियों की अदला-बदली के समझौते से हज़ारों लोग अपने बिछड़े परिवारों से मिल सकेंगे. उनकी टीम यमन सरकार और हूती विद्रोहियों के प्रतिनिधियों के साथ काम कर रही है.

साल 2016 के बाद से पहली बार यमन में शांति के लिए बातचीत हो रही है. शांति की पिछली कोशिश सितंबर में की गई थी लेकिन तब हूती विद्रोहियों की ओर से जिनेवा में बातचीत के लिए प्रतिनिधि नहीं पहुंचे.

बातचीत का मक़सद क्या है?
स्वीडन की बातचीत से समाधान निकलने की उम्मीद नहीं की जा रही है. विश्लेषकों और पत्रकारों का कहना है कि इस दौर की बातचीत का मक़सद विद्रोहियों के कब्ज़े वाले हुदैदा बंदरगाह पर संघर्ष रोकना है. यहां हज़ारों की संख्या में आम लोग फंसे हुए हैं. इस बंदरगाह को यमन की जीवनरेखा माना जाता है.

संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि बातचीत में एक ऐसा ढांचा तैयार हो सकेगा जिससे यमन में भविष्य के राजनीतिक समाधान की तस्वीर तैयार हो सकेगी.

ग्रिफ़िथ्स ने गुरुवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पत्रकारों से कहा, "आने वाले दिनों में हमारे पास शांति प्रक्रिया को गति देने का अहम अवसर होगा."

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने इस बात की भी पुष्टि की कि दोनों पक्षों ने एक करार पर दस्तख़्त किए हैं. भरोसा बहाली के लिए हुए इस समझौते में दोनों तरफ से बंदियों की अदला बदली की जाएगी.

ग्रिफिथ्स ने सही संख्या की जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि इससे हज़ारों परिवारों को फायदा होगा.

बातचीत के अहम मुद्दे क्या हैं?
बातचीत की शुरुआत के पहले यमन के अधिकारियों ने ट्विटर पर मांग की कि विद्रोहियों को हुदैदा पोर्ट का अधिकार सरकार को वापस दे देना चाहिए.

इस बीच एक आला हूती विद्रोही ने सना के मुख्य एयरपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र के विमानों को रोकने की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि ऐसा तब होगा जब तक बातचीत के जरिए इसे सभी यात्री उड़ानों के लिए पूरी तरह नहीं खोला जाता. संघर्ष की वजह से ये एयरपोर्ट दो साल से बंद है.

यमन की राजधानी सना पर फिलहाल हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा है. वहीं सरकार दक्षिण शहर अदन से कामकाज कर रही है.

बातचीत के पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ग्रिफ़िथ्स 50 घायल हूती विद्रोहियों को इलाज के ओमान भेजे जाने की मंजूरी हासिल करने में कामयाब हो गए.

Tuesday, December 4, 2018

अटलजी ने कहा था- 2004 में भाजपा न हारती तो कश्मीर मसला हल हो जाता: इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि जंग कश्मीर मसले का हल नहीं है। यह मसला सिर्फ बातचीत से हल हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व विदेश मंत्री नटवर लाल ने उनसे कहा था कि 2004 के लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा न हारती तो कश्मीर मसला हल हो जाता।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इमरान ने मीडिया से बातचीत में कहा- जब तक दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं होती, कश्मीर के विकल्पों पर चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कश्मीर मसले पर दो या तीन समाधान हैं, जिस पर चर्चा होनी है। पाक पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते बनाने के प्रति गंभीर है। भारत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते पाकिस्तान से बातचीत के लिए तैयार नहीं है।

करतारपुर कॉरिडोर खोलना स्पष्ट और सच्चा फैसला

पाक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘करतारपुर कॉरिडोर खोलना एक सच्चा प्रयास है, यह कोई गुगली नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई दोहरा रवैया नहीं है, यह स्पष्ट फैसला है। इस्लामाबाद सच्ची नीयत से नई दिल्ली के साथ शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना चाहता है।’’ पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में भारत द्वारा दो केंद्रीय मंत्री भेजे जाने पर कहा था कि इमरान की गुगली में भारत फंस गया। इमरान ने गुगली फेंकी और भारत को करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में शामिल होना पड़ा।

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इमरान ने 28 नवंबर को पाक की तरफ वाले करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास किया था। इसमें भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप सिंह पुरी और पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हुए थे।

सुषमा ने कहा था- आपके बयान से सब उजागर हुआ
कुरैशी के इस बयान पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय- आपके गुगली वाले बयान से आश्चर्यजनक रूप से सब उजागर हो गया। यह दिखाता है कि पाक सिखों की भावनाओं की कद्र नहीं करता। आप केवल गुगली फेंकते हैं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि भारत आपकी गुगली में नहीं फंसा? हमारे दो सिख मंत्री करतारपुर गुरुद्वारे में अरदास करने गए थे।’’

फटकार के बाद कुरैशी ने दी थी सफाई
भारत से फटकार के बाद कुरैशी ने सफाई दी थी। कुरैशी ने ट्वीट किया था, ‘‘मेरे बयान को सिख भावनाओं से जोड़ना गलतफहमी पैदा करने और गुमराह करने की कोशिश है। मैंने जो कुछ भी कहा, वह भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत को लेकर था। हम सिख भावनाओं का सम्मान करते हैं, कितना भी विवाद हो इसे नहीं बदला जा सकता। सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखकर करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला किया गया।’’

Wednesday, October 31, 2018

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रफ़ाल की क़ीमत, सरकार बोली नहीं दे सकते

सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार से रफ़ाल विमानों की क़ीमत के बारे में जानकारी सीलबंद लिफ़ाफ़े में देने के लिए कहा है.

चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में जस्टिस यू यू ललित और जस्टिस केएम जोसेफ़ की बेंच ने बुधवार को रफ़ाल मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और प्रशांत भूषण की ओर से रफ़ाल मामले में एफ़आईआर दर्ज करने और जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है. इनका आरोप है कि फ़्रांस से रफ़ाल लड़ाकू विमानों की ख़रीद में केंद्र की मोदी सरकार अनियमितता बरती है.

इस सुनवाई में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की ओर से दायर याचिका को भी शामिल किया गया.

10 अक्टूबर को अधिवक्ता एमएल शर्मा और विनीत ढांढा की ओर से दायर याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए अदालत ने सरकार से रफ़ाल सौदे के बारे में जानकारी मांगी थी.

भारत और फ़्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों का सौदा हुआ है. डसॉ कंपनी के बनाए रफ़ाल लड़ाकू विमानों के इस सौदे के बारे में बहुत सी जानकारियां सार्वजनिक नहीं हुई हैं.

विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. भारत के उद्योगपति अनिल अंबानी की नई-नवेली रक्षा कंपनी के साथ डसॉ के क़रार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

इन्हीं मुद्दों को उठाते हुए कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं.

बुधवार को हुई सुनवाई को अहम बताते हुए अरुण शौरी ने बीबीसी को बताया, "पहले सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ़ रफ़ाल सौदे की प्रक्रिया पर जानकारी मांगी थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने अपनी जांच को बहुत व्यापक कर दिया है.''

उन्होंने कहा, ''अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारियां मांगने के अलावा सरकार से ये भी पूछा है कि विमान की क़ीमत कैसे तय की गई और ऑफ़शोर पार्टनर को सौदे में कैसे शामिल किया गया."

अरुण शौरी ने कहा, "जब भारत के महाधिवक्ता ने सरकार की ओर से कहा क़ीमतें गुप्त हैं तो अदालत ने कहा कि सरकार अदालत से ये बात शपथपत्र पर कहे."

शौरी कहते हैं, "सरकार के लिए शपथपत्र पर ये बात कहना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पहले ही जानकारी दी थी कि 126 विमानों की क़ीमत 90 हज़ार करोड़ होगी. इस हिसाब से एक विमान की क़ीमत 715 करोड़ होती. इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री ने संसद में लिखित सवाल के जवाब में कहा था कि एक विमान की क़ीमत 670 करोड़ रुपए होगी. इसके बाद अपनी सालाना रिपोर्ट में रिलायंस और डसॉ ने कहा था कि एक विमान की क़ीमत 670 करोड़ रुपए नहीं होगी बल्कि 1670 करोड़ रुपए होगी."

केंद्र की मोदी सरकार का कहना है कि फ़्रांस से हुए रफ़ाल विमान सौदे में गोपनीयता की शर्त है. इस पर शौरी कहते हैं कि गोपनीयता की ये शर्त सिर्फ़ विमानों की तकनीकी जानकारी पर लागू होती है, क़ीमत पर नहीं.

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से जब रफ़ाल विमानों की क़ीमत के बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि इसका जवाब देना भारत सरकार पर निर्भर करता है.

अरुण शौरी ने सुनवाई के बारे में कहा, "हमने जब अदालत से कहा कि वो सीबीआई से पूछे कि उन्होंने रफ़ाल सौदे को लेकर हमारी शिकायत पर क्या किया तो इस पर चीफ़ जस्टिस हँसकर बोले की अरे भैया सीबीआई से अभी जांच करवानी है क्या, उनको अपना घर तो संभाल लेने दो फिर देखेंगे."

भारत के महाधिवक्ता ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा कि विमानों की क़ीमत के बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती है इस पर अदालत ने महाधिवक्ता से ये बात शपथपत्र पर कहने के लिए कहा.

इस पर टिप्पणी करते हुए शौरी कहते हैं, "उन्हें शायद ये उम्मीद नहीं होगी कि अदालत ऐसा कह सकती है. वैसे आजकल सरकार के बुरे दिन चल रहे हैं, पता नहीं वो कब कहां क्या कह दें."

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "मोदी जी जिस रबर की नाव से रफ़ाल सौदे के भ्रष्टाचार को छुपा रहे थे वो फट चुकी है. रफ़ाल विमान की क़ीमत क्यों नहीं बतायी जा सकती, ये राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रश्न कैसे हो सकता है? सीधी-सीधी बात है कि इसमें भ्रष्टाचार है. सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद सिर्फ़ एक रास्ता बचा है- वो है संसद की जेपीसी. मोदी और अमित शाह बहुत दिनों तक इसे नहीं छुपा पाएंगे. क़ानून के हाथ बहुत लंबे हैं."

सूरजेवाला कहते हैं, "मोदी जी को डर था कि कहीं सीबीआई रफ़ाल मामले की जांच न कर दे, इसी डर में उन्होंने रातोरात सीबीआई के निदेशक को पद से हटाया था."

呼吸机还是试剂盒?特朗普与多位州长再起争端

  美国总统唐纳德· 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性&肛交...