Thursday, February 28, 2019

मनु-सौरभ की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम का गोल्ड जीता, भारत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा

नई दिल्ली. भारतीय शूटर्स मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया। मनु और सौरभ ने फाइनल में 483.4 का स्कोर किया। इस इवेंट के साथ ही वर्ल्ड कप खत्म हो गया। भारत इस वर्ल्ड कप में हंगरी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा। उसने तीन गोल्ड मेडल जीते। हंगरी के शूटर्स ने भी कुल तीन गोल्ड मेडल जीते। चीन ने दस मेडल जीते। हालांकि, वह सिर्फ एक स्वर्ण पदक ही अपने नाम कर पाया। उसने 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। रूस के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते।

इस वर्ल्ड कप के जरिए भारत ने सौरभ चौधरी के रूप में एक ओलिंपिक कोटा हासिल किया।

चीन की जोड़ी दूसरे और कोरियाई जोड़ी तीसरे स्थान पर रही

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में चीन की जियांग रैनजिन और झांग बोवेन की जोड़ी 477.7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। उन्हें सिल्वर मेडल मिला। दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम मिनजुंग और पार्क डेईहुन की जोड़ी ने 418.8 अंक हासिल किए। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल का वर्ल्ड रिकॉर्ड सौरभ के नाम

इस वर्ल्ड कप में सौरभ का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। वे पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। सौरभ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तब 245 का स्कोर बनाकर यूक्रेन के ओलेह ओमेलचुक का रिकॉर्ड तोड़ा था। सौरभ ने स्वर्ण पदक के साथ 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। वे ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले तीसरे भारतीय शूटर हैं।

मनु 25 और 10 मीटर पिस्टल में पदक नहीं जीत पाईं थीं

मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थीं। तब मनु ने क्वालिफाइंग में 573 का स्कोर किया था और 14वें नंबर पर रही थीं। वे 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी पदक जीतने में असफल रही थीं। रविवार को हुए इस स्पर्धा के फाइनल में मनु पांचवें नंबर पर रही थीं।

Friday, February 8, 2019

डांट का बदला: छात्रा ने महिला शिक्षक की 4 फेक आईडी बनाकर डालीं अश्लील फोटो

एक निजी स्कूल की महिला शिक्षक को दो साल पहले 10वीं की छात्रा को क्लास में डांटना महंगा पड़ गया। छात्रा ने बदला लेने के लिए शिक्षक की इंस्टाग्राम पर चार फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो के साथ भद्दे कमेंट पोस्ट कर दिए। शिक्षक को इसका पता तब चला, जब उनके रिश्तेदारों को इसके टैग आने शुरू हुए। इसकी शिकायत सदर बाजार पुलिस में की गई। पुलिस ने आरोपी छात्रा और उसके एक दोस्त को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है छात्रा
थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला शिक्षक ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 4-5 साल पहले  शिक्षक ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक आईडी बनाई थी। इसका वे अब भी उपयोग कर रही हैं। कुछ महीने से उनके नाम से मिलती-जुलती फर्जी आईडी पर उनके आपत्तिजनक फोटो और भद्दे कमेंट होने लगे हैं। बदनाम करने के इरादे से फर्जी आईडी से रिश्तेदारों को भी टैग किया गया।

गजेंद्र सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी। तीन-चार दिन की पड़ताल के बाद आडा बाजार निवासी हेली टाक (19) और उसके दोस्त पंकज बोहरा (21) को गिरफ्तार किया है। हेली एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है।

ऐसा कहा जा रहा है कि छात्रा ने शिक्षक की डांट को अपनी बेइज्जती मान रंजिश पाल ली थी। कुछ समय बाद शिक्षक ने स्कूल छोड़ दिया तो लड़की उनसे ट्यूशन लेने लगी। पांच महीने पहले उसने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर शिक्षक के नाम से फर्जी आईडी बनाई और आपत्तिजनक भाषा में पोस्ट डालने शुरू कर दिए।

शिक्षक को इसकी भनक लगी तो छात्रा को दोबारा डांटा। इस पर उसने दो-तीन नई फर्जी आईडी बनाकर टीचर के रिश्तेदारों को भी टैग कर दिया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा का कहना था कि शिक्षक ने मेरे साथ ठीक नहीं किया था।

बेंगलूरु से फोन, हेली को परेशान नहीं करने की धमकी
पीड़ित परिवार के अनुसार, फर्जी आईडी पर भद्दे कमेंट और फोटो आने के साथ ही शिक्षक के मोबाइल पर बेंगलुरू के एक नंबर से फोन भी आया था। उसने धमकाते हुए कहा कि वह हेली को परेशान करना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इस कॉल में हेली का नाम आने पर शिक्षक का शक उस पर गया था।

3 घंटे की पूछताछ में रोने लगी
पुलिस ने महिला के बयान और पड़ताल में पाया कि हेली महिला से ट्यूशन लेती थी। साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने कड़ियां जोड़ींं और संदेह की पुष्टि होते ही हेली को पकड़ लिया। करीब तीन घंटे की पूछताछ में वह बार-बार बयान बदलती रही। इससे पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। आखिरकार उसने अपनी गलती मान माफी मांगते हुए रोना शुरू कर दिया। बाद में पंकज को भी पकड़ लिया गया।

Wednesday, January 30, 2019

सेना ने यामी को किया सम्‍मान‍ित, कमाई के मामले में मणिकर्णिका से बराबरी पर URI

Yami Gautam felicitated by BSF officers विक्की कौशल, यामी गौतम और मोहित रैना की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को फैंस ने जबरदस्‍त र‍िस्‍पांस द‍िया है. हाल ही में फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीन‍िंग में रक्षामंत्री सीता रमण पहुंचीं थीं. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने इसे टैक्‍स फ्री कर द‍िया है. इस बीच खबर है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिल्म उरी में यामी गौतम की प्रस्तुति के लिए उन्हें अमृतसर में एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. उधर, तीसरे हफ्ते में मंगलवार को फिल्म ने शानदार कमाई की.

फिल्‍म एक्‍ट्रेस यामी गौतम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने अमृतसर पहुंची थीं. सम्मान पर उन्होंने कहा, "बीएसएफ सबसे पहली पंक्ति है, जो दुश्मनों से हमारे देश की रक्षा करता है. मुझे इन्होंने सम्मान दिया, मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. जिन लोगों ने देश के लिए काम किया है, हमने उनसे भी मुलाकात की. उन्होंने भी हमारे काम की सराहना की." यामी ने कहा, "फिल्म के कलाकारों ने विशेष रूप से हमारे देश की सेवा करने वाले जवानों से मुलाकात की, जिन्होंने हम पर बहुत प्रशंसा और प्यार बरसाया है. वे सशस्त्र बल के उन लोगों से मिलकर बहुत खुश हुए हैं, जो हमारे समाज अविश्वसनीय भूमिका निभाते हैं."

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कायम है उरी का दबदबा

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तीसरे हफ्ते की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.40 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 9.20 करोड़, सोमवार 3.40 करोड़ और मंगलवार को 3.32 करोड़ की कमाई की. मंगलवार को मणिकर्णिका की कमाई (4.75 करोड़) कुछ ही ज्यादा है. उरी भारतीय बाजार में अब तक कुल 164.10 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्‍म की शानदार कमाई को देखते हुए उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म जल्‍द 200 करोड़ की कमाई का नया र‍िकॉर्ड बना सकती है.

क्‍या है फिल्‍म की कहानी

फिल्‍म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक सच्ची घटना पर आधारित है. 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. हमले के एक हफ्ते बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की. आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स तबाह किए. भारतीस सेना के ऑपरेशन पर बनी फिल्‍म का निर्देशन आद‍ित्‍य धर ने किया है.

हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो बिग बॉस 12 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल रहे टीवी सेलिब्रिटी करणवीर बोहरा को रूस में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनके पासपोर्ट के डैमेज होने के बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसने पूछताछ की. करणवीर एक फिल्म फेस्ट‍िवल में शामिल होने यहां आए थे.

करणवीर ने बताया, रूस की राजधानी में भारतीय दूतावास उनकी मदद कर रहा है. जल्द ही मामला सॉल्व हो जाएगा. इस बारे में करणवीर ने ट्वीट कर लिखा, "मॉस्को के एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा डैमेज हो गया है. वे मुझे वापस भारत भेजने की सोच रहे हैं. आपको वीजा जारी करने से पहले मुझसे कहना था. बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं."

इंडियन एम्बेसी ने मामले की जानकारी होने पर मेरे ट्वीट को रीट्वीट किया है. हैंडल पर लिखा- "एम्बेसी के अधिकारी इस मामले को लेकर रशियन अथोरिटी के संपर्क में हैं." सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि करणवीर के पासपोर्ट को इंडियन एयरपोर्ट पर नुकसान नहीं पहुंचा. करणवीर के मॉस्को पहुंचने के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया.

सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारी और दूसरे लोग कोशिश कर रहे हैं कि करणवीर रूस में दाखिल हों और उस इवेंट में शामिल हो सकें, जिसके लिए वे वहां गए हैं. करणवीर ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मदद के लिए शुक्रि‍या कहा है.

बता दें कि करणवीर बोहरा पॉपुलर टीवी एक्टर हैं. वे कसौटी जिंदगी की, कुबूल है, दिल से दी दुआ... जैसे सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं. बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के तौर पर जोर आजमाने के बाद वे खासे चर्चा में आ गए. वे अंतिम दिन तक इस मुकाबले में बने रहे थे. करणवीर के परिवार ने रियलिटी शो में उनका खासा सपोर्ट किया. दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने बिग बॉस के सीजन 12 का खिताब जीता था.

Tuesday, January 22, 2019

पेस-स्टोसुर की जोड़ी हारी, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

मेलबर्न. लिएंडर पेस और उनकी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार समांथा स्टोसुर ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए। उन्हें कनाडा मूल के कोलंबियाई खिलाड़ी रॉबर्ट फराह और जर्मनी की एना-लेना ग्रोनफेल्ड की जोड़ी ने 4-6, 6-4, 10-8 से हराया। पेस की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। मेन्स डबल्स में पेस और मैक्सिको के मिगुएल एंजल रेयस-वरेला की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो चुकी है।

पेस मिक्स्ड और मेन्स डबल्स में उतरे थे

इस टूर्नामेंट में भारत के लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण, रामकुमार रामनाथन, जीवन नेदुनचेझियान, प्रजनेश गुणेश्वरन, मान शाह, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी उतरे थे। नेदुनचेझियान और अमेरिका के निकोलस मुनरो की जोड़ी मेन्स डबल्स के पहले दौर में हार गई। मेन्स डबल्स में ही बोपन्ना और शरण की जोड़ी को स्पेन के गैर वरीय पाब्लो कारेनो बस्ता और गुलिरेमो गार्सिया लोपेज ने 6-1, 4-6,7-5 से शिकस्‍त दी।

बोपन्ना मिक्स्ड और मेन्स डबल्स के पहले ही दौर में हारे
मेन्स सिंगल्स में प्रजनेश क्वालिफायर से मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में तो सफल रहे, लेकिन वे पहले दौर में ही हार गए। रामकुमार रामनाथन, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। मान शाह जूनियर ब्वायज सिंगल्स के पहले दौर में हंगरी के पीटर मैक से 6-4, 0-6, 6-2 से हार चुके हैं। बोपन्ना और उनकी चीनी जोड़ीदार यांग झाओशुआन मिक्स्ड डबल्स में रॉबर्ट फराह और एना-लेना ग्रोनफेल्ड से हार चुके हैं।

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज का कहना है कि टीम उन पर पूरी तरह निर्भर नहीं है, लेकिन मेरी जिम्मेदारी है कि मैं बल्लेबाजी यूनिट को प्रदर्शन करने के लिए एकजुट करूं। टी-20 टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मतभेदों को अलग रखते हुए मिताली ने कहा कि टीम बेहतर फॉर्म में है। हर खिलाड़ी अपने स्तर पर टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रही है। भारतीय महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। उसे वहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है।

टीम पूरी तरह संतुलित : मिताली

मिताली ने कहा, ‘हम सभी अच्छी फॉर्म में हैं। चाहे वह स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर या युवा जेमिमा रोड्रिग्स ही क्यों न हों, सभी रन बना रही हैं। दयालन हेमलता और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के रूप में हमें बहुत अच्छा मध्यक्रम मिला है। इसलिए कुल मिलाकर मुझे लगता है कि सभी ने किसी न किसी स्तर पर टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है।’

कठिन परिस्थितियों से निपटने में क्रिकेट मददगार रहा : मिताली

मिताली के मुताबिक, क्रिकेट ने उन्हें जीवन की विपरीत परिस्थितियों से निपटने में मदद की है। उन्होंने बताया कि पूर्व कोच रमेश पोवार और प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी से हुआ विवाद अब अतीत की बात है। उन्होंने कहा, जो हो गया सो हो गया। मैं उसे पीछे छोड़ आई हूं। क्रिकेट ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया है। फिर चाहे वह शतक बनाया हो या शून्य पर आउट हुए हों। आपको अगली पारी के लिए तैयार रहना है। आपको अगले दिन के लिए तैयार रहना है।

हमें हमारी जिम्मेदारी मालूम

उन्होंने कहा, ‘पेशेवर क्रिकेटर्स के तौर पर हर कोई समझता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस तरह का खेल खेलना है। हम सब यहां देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आए हैं। हम चाहते हैं कि टीम एक इकाई के तौर पर खेले और सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करे।’

Friday, December 7, 2018

ज्वाला गुट्टा का नाम वोटर लिस्ट से गायब, EC पर बरसे केजरीवाल

राजस्थान और तेलंगाना में आज मतदान हो रहा है. आम आदमी से लेकर बड़े स्टार तक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंच रहे हैं. लेकिन देश की बड़ी बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा आज मतदान नहीं कर पाईं. ज्वाला ने ट्वीट कर इस बात की शिकायत भी की.

ज्वाला गुट्टा ने पहले ट्वीट किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, जिससे वह हैरान हैं. इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि चुनाव किस तरह सही हो सकता है जब मेरा नाम ही वोटिंग लिस्ट से गायब है.

ज्वाला गुट्टा की इस शिकायत के बाद ट्विटर पर कई तरह की प्रक्रियाएं आ रही हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसा पूरे देश में किया जा रहा है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी भी अपने वोट डालने के हक के बारे में सवाल कर रही है.

बता दें कि राजस्थान और तेलंगाना में सुबह से ही मतदान जारी है. तेलंगाना में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. अभी तक कई बड़े स्टार मतदान कर चुके हैं. साउथ इंडस्ट्री के स्टार नागार्जुन, अर्जुन और चिंरजीवी ने सुबह-सुबह मतदान किया.

सुबह नौ बजे तक तेलंगाना में करीब 9 फीसदी तक मतदान हुआ है. तेलंगाना में कुल 119 सीटें हैं, जहां पर मतदान जारी है. तेलंगाना में कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक पिछले साल इस मैदान में एशेज के पहले मैच के लिए 55,000, उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए 32,255 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन मैदान में 47,441 दर्शक मौजूद थे.

गुरुवार को दर्शकों की यह संख्या चार साल पहले भारत के खिलाफ यहां खेले गए मैच के पहले दिन से भी कम थी. उस मैच में 25,619 दर्शक मैदान में मौजूद थे. उन्होंने एसईएन रेडियो से कहा, ‘इस में कोई शक नहीं कि दिन-रात्रि टेस्ट के प्रशंसक हमसे दूर हुए हैं. हम एडिलेड में फिर से दिन-रात्रि टेस्ट मैच की तरफ लौटना चाहेंगे.’

पुजारा ने दिखाया द्रविड़ वाला दम, हैरान कर देगा ये रिकॉर्ड

रॉबर्टस ने कहा उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के अगले दौरे पर दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए तैयार होगा. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा ही उम्मीद कर रहे. हम एक बार में एक कदम लेंगे. हम यह मानते हैं कि टेस्ट को लेकर उनका नजरिया अलग है. उम्मीद है कि प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर हम दिन-रात्रि टेस्ट में खेल सकते है.’

Thursday, December 6, 2018

क्या स्वीडन में मिलेगा यमन के 'जख़्म' के लिए मरहम?

यमन में क़रीब चार साल से गृहयुद्ध जारी है. इस दौरान हर दिन कई जख़्म झेल चुका ये देश तबाही के मुहाने पर पहुंच गया है और हालिया वक़्त में दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है. संघर्ष के दौरान हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग भूख से मरने की कगार पर पहुंच गए हैं.

इस संघर्ष को ख़त्म करने के मक़सद से स्वीडन में शांति वार्ता शुरू हुई है. संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने शांति वार्ता को अहम मील का पत्थर बताया है.

ग्रिफ़िथ्स का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बंदियों की अदला-बदली के समझौते से हज़ारों लोग अपने बिछड़े परिवारों से मिल सकेंगे. उनकी टीम यमन सरकार और हूती विद्रोहियों के प्रतिनिधियों के साथ काम कर रही है.

साल 2016 के बाद से पहली बार यमन में शांति के लिए बातचीत हो रही है. शांति की पिछली कोशिश सितंबर में की गई थी लेकिन तब हूती विद्रोहियों की ओर से जिनेवा में बातचीत के लिए प्रतिनिधि नहीं पहुंचे.

बातचीत का मक़सद क्या है?
स्वीडन की बातचीत से समाधान निकलने की उम्मीद नहीं की जा रही है. विश्लेषकों और पत्रकारों का कहना है कि इस दौर की बातचीत का मक़सद विद्रोहियों के कब्ज़े वाले हुदैदा बंदरगाह पर संघर्ष रोकना है. यहां हज़ारों की संख्या में आम लोग फंसे हुए हैं. इस बंदरगाह को यमन की जीवनरेखा माना जाता है.

संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि बातचीत में एक ऐसा ढांचा तैयार हो सकेगा जिससे यमन में भविष्य के राजनीतिक समाधान की तस्वीर तैयार हो सकेगी.

ग्रिफ़िथ्स ने गुरुवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पत्रकारों से कहा, "आने वाले दिनों में हमारे पास शांति प्रक्रिया को गति देने का अहम अवसर होगा."

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने इस बात की भी पुष्टि की कि दोनों पक्षों ने एक करार पर दस्तख़्त किए हैं. भरोसा बहाली के लिए हुए इस समझौते में दोनों तरफ से बंदियों की अदला बदली की जाएगी.

ग्रिफिथ्स ने सही संख्या की जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि इससे हज़ारों परिवारों को फायदा होगा.

बातचीत के अहम मुद्दे क्या हैं?
बातचीत की शुरुआत के पहले यमन के अधिकारियों ने ट्विटर पर मांग की कि विद्रोहियों को हुदैदा पोर्ट का अधिकार सरकार को वापस दे देना चाहिए.

इस बीच एक आला हूती विद्रोही ने सना के मुख्य एयरपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र के विमानों को रोकने की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि ऐसा तब होगा जब तक बातचीत के जरिए इसे सभी यात्री उड़ानों के लिए पूरी तरह नहीं खोला जाता. संघर्ष की वजह से ये एयरपोर्ट दो साल से बंद है.

यमन की राजधानी सना पर फिलहाल हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा है. वहीं सरकार दक्षिण शहर अदन से कामकाज कर रही है.

बातचीत के पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ग्रिफ़िथ्स 50 घायल हूती विद्रोहियों को इलाज के ओमान भेजे जाने की मंजूरी हासिल करने में कामयाब हो गए.

Tuesday, December 4, 2018

अटलजी ने कहा था- 2004 में भाजपा न हारती तो कश्मीर मसला हल हो जाता: इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि जंग कश्मीर मसले का हल नहीं है। यह मसला सिर्फ बातचीत से हल हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व विदेश मंत्री नटवर लाल ने उनसे कहा था कि 2004 के लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा न हारती तो कश्मीर मसला हल हो जाता।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इमरान ने मीडिया से बातचीत में कहा- जब तक दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं होती, कश्मीर के विकल्पों पर चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कश्मीर मसले पर दो या तीन समाधान हैं, जिस पर चर्चा होनी है। पाक पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते बनाने के प्रति गंभीर है। भारत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते पाकिस्तान से बातचीत के लिए तैयार नहीं है।

करतारपुर कॉरिडोर खोलना स्पष्ट और सच्चा फैसला

पाक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘करतारपुर कॉरिडोर खोलना एक सच्चा प्रयास है, यह कोई गुगली नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई दोहरा रवैया नहीं है, यह स्पष्ट फैसला है। इस्लामाबाद सच्ची नीयत से नई दिल्ली के साथ शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना चाहता है।’’ पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में भारत द्वारा दो केंद्रीय मंत्री भेजे जाने पर कहा था कि इमरान की गुगली में भारत फंस गया। इमरान ने गुगली फेंकी और भारत को करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में शामिल होना पड़ा।

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इमरान ने 28 नवंबर को पाक की तरफ वाले करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास किया था। इसमें भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप सिंह पुरी और पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हुए थे।

सुषमा ने कहा था- आपके बयान से सब उजागर हुआ
कुरैशी के इस बयान पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय- आपके गुगली वाले बयान से आश्चर्यजनक रूप से सब उजागर हो गया। यह दिखाता है कि पाक सिखों की भावनाओं की कद्र नहीं करता। आप केवल गुगली फेंकते हैं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि भारत आपकी गुगली में नहीं फंसा? हमारे दो सिख मंत्री करतारपुर गुरुद्वारे में अरदास करने गए थे।’’

फटकार के बाद कुरैशी ने दी थी सफाई
भारत से फटकार के बाद कुरैशी ने सफाई दी थी। कुरैशी ने ट्वीट किया था, ‘‘मेरे बयान को सिख भावनाओं से जोड़ना गलतफहमी पैदा करने और गुमराह करने की कोशिश है। मैंने जो कुछ भी कहा, वह भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत को लेकर था। हम सिख भावनाओं का सम्मान करते हैं, कितना भी विवाद हो इसे नहीं बदला जा सकता। सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखकर करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला किया गया।’’

呼吸机还是试剂盒?特朗普与多位州长再起争端

  美国总统唐纳德· 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 色情性&肛交...